जालंधर युवा मोर्चा भाजपाइयों ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर राहुल गांधी का पुतला फूंका किया रोष प्रदर्शन

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक-सुशील शर्मा

कांग्रेसियों का राष्ट्र विरोधी कृत्य हुआ जगजाहिर–केडी भंडारी

अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कांग्रेसियों का विरोध देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाने वाला–शीतल अंगुराल

कांग्रेसी देश को आगे बढ़ता देख बौखलाहट में विरोधी कृत्यों को दे रहे अंजाम –पंकज जुल्का
जालंधर ( दिशा सेठी ) : भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का की अध्यक्षता में सैंकड़ों भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय ए.आई समिट में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के खिलाफ स्थानीय कांग्रेस भवन के बाहर पुतला फूंक प्रदर्शन किया।जिसमे सैकड़ों की गिनती मे युवा भाजपाइयों,वरिष्ठ नेताओ समेत सभी मोर्चा,सैलो के लोग शामिल हुए। इसमें विशेष रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,पूर्व सीपीएस और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष केडी भंडारी, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, भाजपा जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर, अमरजीत सिंह गोल्डी आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष चरम सीमा पर था और उन्होंने राहुल गांधी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि लगातार अपनी हार से बौखलाए राहुल गांधी और कांग्रेस सभी संवैधानिक सीमाएं भूल चुके हैं और निरंतर अमर्यादित कृत्यों को अंजाम दे रहे है।

उन्होंने कहा कि एक और भारत सारे विश्व का अग्रणी देश बनने जा रहा है और ऐसे महत्वपूर्ण और देश के विकास को रफ़्तार देने वाले कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इससे भारत की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गरिमा को नुकसान पहुंचा है।इस मौके केडी भंडारी ने कहा कि जहां अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर भारत वैश्विक स्तर पर अपने कुशल नेतृत्व को प्रस्तुत कर रहा था वहीं उसी मंच पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा आकर विरोध प्रदर्शन करना न केवल अनुचित बल्कि अस्वीकार्य है।उन्होंने कहा कि यह कांग्रेसियों का राष्ट्र विरोधी कृत्य है।इस मौके शीतल अंगुराल ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का विरोध पार्टी की राष्ट्र विरोधी नीतियों को जगजाहिर करता है। उन्होंने कहा कि उनका कार्यक्रम में आकर विरोध करना भारत की अंतर्राष्ट्रीय प्रतिष्ठा को आघात पहुंचाता है।इस मौके पंकज जुल्का ने कहा कि कांग्रेस ने आज़ादी के बाद देश में जमकर लूट की है और जब देश आर्थिक रूप से संपन्नता की राह पर आगे बढ़ रहा है उसी रास्ते में कांग्रेसियों की देश विरोधी सोच अंतर्राष्ट्रीय मंच पर देखने को मिली है।इस मौके भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री सूर्या मिश्रा और वरुण दुबे, दीपाली बागड़िया, शालू,पंकज लुथरा, विकास शारदा, निखिल जोशी,चेतन,गौरव राय, दीक्षित नीरज, हरप्रीत सिंह, संतोष,अश्वनी गोंधी, प्रदीप खुल्लर,सोनू, सूरज, पार्थ दीक्षित,काका, मीता,विकास भारद्वाज, चंदन रखेजा, गुरमीत सिंह, आर के मल्होत्रा, मोहिंदर आदि उपस्थित थे।
Share This
0
About Author

Social Disha Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *