Jalandhar : फिल्लोर कलसी नगर निवासियों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन गडकरी के नाम भाजपा कोर ग्रुप मेंबर पूर्व मंत्री अविनाश चंद्र को सौंपा ज्ञापन

मोदी सरकार पूरे देश मे बेघर बेरोजगार को घर कारोबार दे रही फिल्लौर मे बेघर बेरोजगार नहीं करेगी- अविनाश चंद्र

डीसी जालंधर और एन.एच.ए.आई अधिकारी जाँच करे 81 लोगो की सूची मे माता कलसा नगर दुकानदार और घरों मे रहते लोग नहीं आते- अशोक सरीन हिक्की

एन.एच.ए.आई के अधिकारियों से बात कर जनता के सहयोग से समस्या का समाधान होगा

जालंधर 7 अप्रैल ( दिशा सेठी ) : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कोर कमेटी सदस्य और पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र को विधानसभा हलका फिल्लौर के माता कलसी नगर निवासियों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आदेश के संबंध में ज्ञापन पत्र सौंपा गया। इस अवसर पर उनके साथ जालंधर भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, मंडल फिल्लौर भाजपा प्रधान विनोद रहेजा, भाजपा एससी मोर्चा पंजाब के सीनियर नेता गोल्डी नाहर मौजूद रहे। सभी एन.एच.ए.आई के ऑर्डरों का हवाला देकर पंजाब सरकार द्वारा सैंकड़ो दुकानदारों और परिवार सहित घरों में रह रहे लोगो को उनकी दुकाने और घर तोड़ने के आदेश देकर गए है। इन सब पीढ़ित लोगो बताया कि वे माता कलसी नगर में पिछले 50 वर्षों से इस इलाके में रह रहे हैं और हमारा क्षेत्र सुव्यवस्थित और संगठित आवासीय व व्यावसायिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो चुका है और हमारी कॉलोनी के भीतर लगभग 200 दुकानें चल रही हैं, जो बड़ी संख्या में व्यक्तियों और परिवारों के लिए आजीविका का प्राथमिक स्रोत हैं। इसके अलावा लगभग 175 परिवार इस क्षेत्र में रह रहे हैं। यदि कॉलोनी को खाली कराया जाता है, तो ये सभी परिवार बेघर हो जाएंगे और उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिरता गंभीर रूप से प्रभावित होगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कॉलोनी को खाली करने के निर्देश जारी किए हैं जिसने सभी में व्यापक भय, चिंता और संकट पैदा कर दिया है और हजारों लोग न केवल अपने घर खो देंगे, बल्कि आजीविका के साधनों से भी वंचित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम आपसे हस्तक्षेप करने और NHAI के बेदखली के आदेशों पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हैं। इस मौके अविनाश चंद्र ने आश्वस्त किया कि केंद्र की भाजपा सरकार कभी भी जन विरोधी फ़ैसले नहीं लेती और मोदी जी तो गरीबों को पक्का मकान, रोजगार आदि व्यापक सुविधाओं की गारंटी दे रहे है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार स्थानीय निवासियों को इस मुद्दे पर गुमराह कर रही है और उन्हें दिशाहीन करके अपनी ओछी वोट बैंक की राजनीति को मजबूत कर रही है जो किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस बावत संबंधित अधिकारियों से बात करके इस गंभीर मुद्दे का हाल निकाला जायेगा जिससे आमजनों को सुरक्षा सुविधा की आवश्यकता पूरी हो सकें। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पूरे देश में गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए आश्वस्त है और प्रतिबद्धता के साथ इस पर कार्य कर रही है। वही भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया जिन 81 लोगो पर कारवाई करने की बात की जा रही है उनके माता कलसा नगर निवासी और दुकानदार नहीं आते पर इन लोगो को कारवाई करने की दुहाई दी जा रही है। इसकी जालंधर डीसी और एन.एच.ए.आई के अधिकारियों को तुरंत जाँच करवानी चाहिए ताकि अगर माता कलसा नगर पर किसे प्रकार की कोई कारवाई के आदेश एन.एच.ए.आई द्वारा ज़ारी पत्र में नहीं है तो लोकल प्रशासनिक विभाग का स्टाफ दुकानदारों एवं घरों मे रहने वाले लोगो के पास कैसे चले गए । सरीन ने कहा तुरंत केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी के ध्यान मे मामला लाकर उनके कार्यालय के माध्यम एन.एच.ए.आई के अधिकारियों से बात कर जनता के सहयोग से समस्या का समाधान होगा।
इस अवसर पर माता कलसी देवी नगर फिल्लौर निवासी रविंदर कुमार, अशोक कुमार, प्रवीण कुमार, शाम अवध, भारती, ऋषि, जगन नाथ, माना, बबलू, बूटा राम, जगतार सिंह, राम अवध भारती आदि उपस्थित थे।












