Jalandhar: हाईवे पर मिक्सर ने अचानक ब्रेक लगाई, गैस सिलेंडर से लोड ट्रक टकराया
क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण बीच सड़क में लगा जाम, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित पंजाबी बाग के पास सीमेंट मिक्सर ने अचानक ब्रेक लगा दी और पीछे जा रहा गैस सिलेंडरों से लोड ट्रक उसमें टकरा गया। गनीमत की हादसे के हादसे के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन सड़क के बीच दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों के खड़े होने के कारण जाम लग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना मकसूदां थाने की पुलिस को दी और सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

ट्रक चालक रणजीत सिंह ने बताया कि वह जालंधर से गैस सिलेंडर को लोड कर पठानकोट की तरफ जा रहा था और जब वह पंजाबी बाग के पास पहुंचा तो आगे चल रहे सीमेंट मिक्सर ने अचानक ब्रेक लगा दी। उसने गैस सिलेंडर को लोड ट्रक को रोकने की कोशिश की लेकिन ट्रक बेकाबू होकर मिक्सर में टकरा गया। उसने कहा कि किस्मत ने साथ दिया कि बड़ा हादसा नहीं लेकिन टक्कर के क्षतिग्रस्त वाहन सड़क के बीच रूक गए, जिसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों को साइट पर करवा कर जाम खुलवा संबंधित थाना मकसूदा की पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जांच में जुट गई।








