Jalandhar : Iran-America तनाव के बीच जालंधर में गैस को लेकर अफवाहें, एजेंसियों पर लगी भीड़

Jalandhar : ईरान-अमेरिका तनाव के असर से एलपीजी गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होना शुरू हो गई है। जिसको लेकर कमर्शियल गैस में व्यापारियों को जहां परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, वहीं घरेलू गैस उपभोक्ता भी परेशान हो रहे है। जिसको लेकर गैस की किल्लत को लेकर कई तरह की अफवाहें भी चल रही है। हालांकि डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों, डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।

लोग घबराहट में खरीदारी करने के लिए गैस एजेंसी के बाहर जा रहे है। वीरवार दोपहर कोहली गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की भीड़ देखने को मिली। लोगों का कहना है कि एलपीजी गैस की बुकिंग नहीं हो रही, जिसके कारण उन्हें एलपीजी गैस एजेंसी के दफ्तर पर आना पड़ा है। दूसरी ओर एजेंसी के मालिक का कहना है कि घरेलू एलपीजी की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है, लेकिन आम लोगों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एजेंसी मालिक डीएस कोहली के अनुसार, केवल व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बंद हुई है, लेकिन घरेलू गैस की आपूर्ति दो से तीन दिनों के भीतर लोगों तक पहुंच रही है। एजेंसी के मालिक का कहना है कि हमने सिलेंडरों की मैनुअल बुकिंग भी शुरू कर दी है, लेकिन लोगों के अनुसार, जब वे गैस एजेंसी के अंदर आते हैं, तो वे ऑनलाइन या ऐप के माध्यम से बुकिंग करने की बात करते हैं। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि वह काफी परेशान हो रहे है और उन्हें कई कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

सतपाल सिंह ने कहा कि वह घरेलू गैस बुकिंग करवाने के लिए काफी परेशान हो रहे है। ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है और कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी आ रही है।











