Jalandhar : Cantt रेलवे स्टेशन टिकट काउंटर पर खुले पैसे को लेकर हुआ हंगामा, वीडियो वायरल

-महिला क्लर्क और यात्री में तीखी बहसबाजी के बाद टिकट देने से किया इंकार, रेलवे ने शुरू की कार्रवाई

जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन में टिकट काउंटर पर भारी हंगामा देखने को मिला। जहां खुले पैसे को लेकर टिकट काउंटर पर बैठी महिला यात्री से उलझती हुई दिखाई दी। जब यात्री ने महिला क्लर्क द्वारा गलत व्यवहार किए जाने की बात कही तो पहले क्लर्क ने कहा कि वह उसकी वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड नहीं कर सकता। जिसके बाद क्लर्क ने धमकी दी कि अगर वह वीडियो अपलोड करने पर RPF की धमकी भी देती है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे की महिला कर्मचारी और यात्री के बीच तीखी बहस होती है। महिला यात्री को खुले पैसे लाने की बात कहती है लेकिन यात्री कहता है कि 200 रुपए ही हैं। बहस होने पर महिला कर्मचारी यात्री को उसके पैसे लौटा देती है और कहती है कि मैं तुझे टिकट ही नहीं दूंगी। मैंने तुम्हें कहा था कि खुले पैसे (छुट्टे) लेकर आना। मेरे पास यहां वापस करने के लिए पैसे नहीं हैं। मेरे पास जो 40-50 रुपए हैं, इनको भी मैं अगर आपको दे दूंगा तो बाकी यात्रियों को कैसे छुट्टे पैसे वापस करूंगी। यात्री ने कहा कि आपके पर गल्ले में पैसे हैं। न तो आप आनलाइन पेमेंट ले रही हैं और न ही आप छुट्टटे पैसे दे रही हैं। दोनों के बीच पैसों को लेकर लंबी बहस के बाद महिला कर्मचारी यात्री को बिना पैसों से लौटा देती है। महिला कहती है कि अगर तूने वीडियो बनाने या सोशल मीडिया पर डालने जैसी कोई खराब हरकत की तो मैं अभी रेलवे पुलिस को बुला लूंगी। यात्री ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही। रेलवे फिरोजपुर डिविजन के डीआरएम का तुरंत रिप्लाई आया कि रेलवे प्रशासन सदैव पारदर्शिता, अनुशासन तथा यात्री-हितैषी सेवाएँ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Share This
0
About Author

Social Disha Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *