Jalandhar Heights फ्लैट में Cambidge स्कूल की 9वीं की छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत

-पुलिस जांच में बच्ची ने आत्महत्या की, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

Jalandhar : शहर के जालंधर हाईट्स फ्लैट में नौवी छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस जांच में बच्ची की जान आत्महत्या करने से गई है हालाँकि परिवार ने आशंका जताई है कि बेटी की हत्या की गई है। मृतका की पहचान 14 वर्षीय भूविका के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुँचा दिया है।

बच्ची के पिता सुनील सिंघला ने बताया कि उसकी बेटी 9वीं कक्षा के विद्यार्थी थी और कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल बारादरी में पढ़ती थी। वह रोजाना स्टेट फेस टू कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की ब्रांच में टेनिस खेलने के लिए जाती थी। वह रोजाना बेटी को स्कूल छोड़कर आते थे और वापस स्कूल से लेकर आते थे। शुक्रवार शाम 4 बजे वह बच्ची को स्कूल छोड़कर आए साढ़े पाँच बजे उन्हें आई कि बेटी हाईट्स फ्लैट में छतांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने अंशका जताई कि बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसे मारा गया है। परिवार में स्कूल प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं कि उन्होंने बेटी को स्कूल से बाहर कैसे जाने दिया और वह बेटी को स्कूल छोड़ कर आए थे। उनकी बेटी जालंधर हाईट्स फ्लैट में कैसे पहुंची। उन्होंने कहा कि अगर बेटी ने सुसाइड करना होता तो वह कैंब्रिज स्कूल की छत से छलांग लगा सकती थी। उन्होंने कहा इस संबंध में परिवार स्कूल स्टाफ से बात करने की कोशिश की तो स्कूल स्टाफ ने कहा कि सुबह बात करेंगे। परिवार ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

Share This
0
About Author

Social Disha Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *