Jalandhar : चैत्र नवरात्रि सिद्ध शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर में लगी में श्रद्धालुओं की लगी भीड़, जोत जलाकर माँगी मुरादें

 

देशभर में आज चैत्र नवरात्रि का पावन त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मां नव दुर्गा के चैत्र नवरात्रि को लेकर तमाम मंदिरों को फूलों से सजाया गया है। लोग बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंच रहे है। पंजाब के एक मात्र सिद्ध शक्ति पीठ देवी तालाब मंदिर में स्थित मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि पर स्थानीय लोग ओर श्रद्धालु मां का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे। सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर सुबह से श्रद्धालुओं का भीड़ लगी रही। पुराणों ओर कथाओं के अनुसार जालंधर के सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में मां सती का बायां वक्षस्थल गिरा था, जिसकी लोगों और श्रद्धालुओं में काफी मान्यता है। चैत्र नवरात्रि सनातन हिन्दू धर्म के लोगो का पावन त्यौहार है। आज से 9 दिन तक मां के चैत्र नवरात्रि का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। पावन नवरात्रि पर लोग ओर श्रद्धालु मां का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने घरों में सजाते है और मां नव दुर्गा के 9 रूपों की पूजा करते है। बता दें कि सनातन हिंदू धर्म में इस त्यौहार की बहुत खास मान्यता है।

Share This
0
About Author

Social Disha Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *