Jalandhar : हिला की बालियाँ लूट भागे एक्टिवा सवार लुटेरे, लोगों ने पीछा कर पकड़ा, धुनाई के बाद किया पुलिस हवाले

 

शहर के बस्ती गुजा में एक्टिवा सवार लुटेरे महिला की बालियां छीनकर फरार भागने लगे तो महिला ने शोर मचा दिया। महिला का शोर सुनकर लोग उसकी मदद के लिए आगे आए और उन्होंने एक लुटेरे को काबू कर लिया। लोगों ने लुटेरे की जमकर धुनाई की फिर पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस जांच में जुट गई।

बस्ती गुजा की रहने वाली बबीता ने बताया कि वह बेटी को छोड़ने के लिए पैदल जा रही थी। इस दौरान बिना नंबरी एक्टिवा पर सवार 2 लुटेरे आए और उसकी बालियां छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद उसने शोर मचाया और लोगों ने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान झंडिया वाले पीर के पास लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया, जबकि एक भागने में कामयाब हो गया। लोगों ने लुटेरे की जमकर धुनाई होने के बाद उसके माथे से खून बहने लगा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं लुटेरे ने बताया कि उसका नाम 24 वर्षीय राजू है और वह किशनपुरा का रहने वाला है। व्यक्ति के अनुसार उसके साथी ने घटना को अंजाम दिया है। राजन ने कहा कि उसने एक्टिवा रोक ली और उस दौरान साथी मौके से फरार हो गया। राजू ने फरार साथी का नाम करण बताया है। जब लोगों ने पूछताछ की तो बताया कि वह शराब का आदी है।पुलिस लुटेरे को थाने ले जाकर पूछताछ की जाएगी और पीड़ित के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Share This
0
About Author

Social Disha Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *