जालंधर PNB बैंक लूट : नशे ने बनाया लुटेरा! DSP के बेटे ने Gun Point पर लूटा बैंक

जालंधर में हुई PNB बैंक लूट जालंधर की घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। इस सनसनीखेज वारदात में अब पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस PNB बैंक लूट जालंधर केस में आरोपी कोई आम अपराधी नहीं, बल्कि पूर्व DSP का बेटा निकला।

यह घटना खुरला किंगरा के कुक्की ढाब रोड स्थित बैंक एन्क्लेव फेज-2 में हुई, जहां पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दिनदहाड़े Gun Point पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।नशे ने बनाया लुटेरा! DSP के बेटे ने Gun Point पर PNB बैंक लूटा इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

कैसे हुई PNB बैंक लूट

जालंधर पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इस PNB बैंक लूट जालंधर की वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया। वारदात के तुरंत बाद आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर खांबड़ा की ओर भागे ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

इसके बाद उन्होंने रास्ते में कपड़े बदले और दूसरे रास्ते से शहर में वापस प्रवेश किया। यह पूरी योजना इस बात को दर्शाती है कि आरोपी पहले से ही अपराध की तैयारी करके आए थे।

पुलिस ने इस PNB बैंक लूट केस को सुलझाने के लिए 50 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रैकिंग की मदद से आखिरकार आरोपी तक पहुंच बनाई गई।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिमरजीत सिंह उर्फ अमरिक सिंह के रूप में हुई है। वह जालंधर के ग्रीन मॉडल टाउन का निवासी है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:

1. एक रिवॉल्वर
2. 3 जिंदा कारतूस
3. लूटी गई नकदी में से 3 लाख बरामद

इसके अलावा जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें इमीग्रेशन धोखाधड़ी और NDPS एक्ट का मामला शामिल है।

नशे की लत बनी PNB बैंक लूट जालंधर की वजह

इस पूरे PNB बैंक लूट जालंधर मामले का सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि आरोपी नशे का आदी था। पुलिस जांच के अनुसार, उसने अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया।

यह घटना पंजाब में बढ़ते नशे के खिलाफ पखतरे को उजागर करती है। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से यह साफ होता जा रहा है कि नशा युवाओं को अपराध की ओर धकेल रहा है।

दूसरे आरोपी की तलाश जारी

इस PNB बैंक लूट जालंधर केस में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि उससे और पूछताछ कर बाकी रकम और अन्य सबूत बरामद किए जा सकें।

समाज के लिए चेतावनी

PNB बैंक लूट जालंधर केवल एक आपराधिक घटना नहीं, बल्कि समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। जब शिक्षित और प्रभावशाली परिवारों के युवा भी नशे की गिरफ्त में आकर अपराध करने लगें, तो यह स्थिति बेहद चिंताजनक बन जाती है

Share This
0
About Author

Social Disha Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *