नगर निगम ज्वाइंट कमिश्नर के आश्वासन के बाद किसानों का धरना हुआ खत्म
जालंधर ( दिशा सेठी ) : बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध में किसान यूनियन सिद्धूपुर का सोफी पिंड के पास धरना चल रहा था, जिसको लेकर नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर मनदीप कौर मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने किसानों के साथ मुलाकात करके धरना समाप्त करवाया गया। ज्वाइंट कमिशनर ने कहा कि 5 तारीख को डीसी दफ्तर में मीटिंग रखी गई है। इस मीटिंग ने डिप्टी कमिशनर हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर मौजूद रहेंगे।

ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा कि बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट को यहां से शिफ्ट किया जाएंगा। ऐसे में इस प्लांट को किस जगह शिफ्ट किया जाएगा, इस पर 5 तारीख को रखी गई मीटिंग में विचार विमर्श किया जाएगा। वहीं प्लांट लगाने की जरूरत है या नहीं इस पर भी विचार किया जाएगा।

मनदीप कौर ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की रिहाई की जो मांग की जा रही है, उन्हें रिलीज कर दिया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 5 तारीख को प्लांट को लेकर हल निकाल लिया जाएगा। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वह भी शांतिमय ढंग से मीटिंग में विचार विमर्श किया जाए। ज्वाइंट कमिशनर के आश्वासन के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।












