जालंधर लोकसभा हल्के में भाजपा का किला हुआ और ज्यादा मजबूत, कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारी समेत दर्जनों कांग्रेसी पार्टी में हुए शमिल

प्रदेश कांग्रेस सचिव मंजीत सिंह सरोया ने भाजपा की ज्वाइन

हार से बौखलाए कांग्रेस और आप पार्टी जालंधर वासियों को कर रही गुमराह : सुशील रिंकु

जालंधर (दिशा सेठी): भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा चुनावों से पहले जालंधर लोकसभा में मजबूती मिलते हुए कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने भाजपा ज्वॉइन की है। भाजपा ज्वाइन करने वालों में मंजीत सिंह सरोया सचिव पंजाब प्रदेश कांग्रेस, निरवैल सिंह, वेस्ट हल्के से दिनेश कपूर, हरीश कपूर, सुरेश धीर, हितेश प्रभाकर, नरेश धीर, दविंदर मुंजन, गोल्डी हंस, शाम लाल आदि सम्मिलित है।

उन्हें भाजपा ज्वॉइन करवाने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा प्रभारी विजय रुपाणी, जालंधर भाजपा लोकसभा से उम्मीदीवार सुशील रिंकु, जालंधर वेस्ट से एमएलए शीतल अंगुराल विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर मंजीत सिंह सरोया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं जो कि राष्ट्रवाद की धारणा पर चलती है। उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा जीत का नया इतिहास लिखेगी और इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जालंधर में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।

सुशील रिंकु ने भाजपा जॉइन करने पर सभी का हार्दिक स्वागत किया। वही उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा में भाजपा के बढ़ते जनादर से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में मोदी जी पूरी तरह जालन्धर में अधूरे कामों को पहल के आधार पर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी हार से बौखलाए कांग्रेसी और आप पार्टी आम लोगों को गुमराह कर रही है।

Share This
0
About Author

Social Disha Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *