जालंधर (दिशा सेठी): जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने आज अपने साथियों सहित शीतल अंगूराल को जालंधर वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार बनने पर उनके निवास स्थान पर पहुंच कर उनका पुष्पित अभिनंदन किया जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, भाजपा स्पोर्टस सैल के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, राजन शर्मा, एवं अन्य उपस्थित थे।इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने शीतल अंगुराल को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बन चुकी है और जालंधर में भी भाजपा का आधार बहुत मजबूत है जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिला है और वेस्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता अपनी मेहनत के बलबूते पर शीतल अंगूराल को वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनाकर विधानसभा में भेजेंगे और 2027 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की शुरुआत करेंगे।
Recent Posts
- ਇਸ ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗੀ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਮੁੰਬਈ ਦੀ ਸਿੱਧੀ ਉਡਾਣ, ਚਾਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਫਾਇਦਾ, ਪੜ੍ਹੋ👇
- Jalandhar : ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਲਾਇਸੈਂਸ ਰੀਨਿਊ ਨਾ ਕਰਵਾਉਣ ’ਤੇ 271 ਟ੍ਰੈਵਲ ਏਜੰਟਾਂ ਨੂੰ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ
- BigNews: ਪੰਜਾਬੀ ਅਦਾਕਾਰਾ Sonia Maan ਆਪ ‘ਚ ਹੋਈ ਸਾਮਿਲ, Arvind Kejriwal ਨੇ ਕੀਤਾ ਸਵਾਗਤ
- Jalandhar News: ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੀਰੀਅਲ ਸਾਈਕਲ ਚੋਰ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ, 7 ਚੋਰੀ ਹੋਏ Imported ਸਾਈਕਲ ਕੀਤੇ ਬਰਾਮਦ
- आज का राशिफल – 31 जनवरी 2025
- ਅਰਜੁਨ ਤ੍ਰੇਹਨ ਨੇ ਚੰਡੀਗੜ ਦੀ ਮੇਅਰ ਬਣਨ ਤੇ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਬਬਲਾ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ
- आज का राशिफल – 30 जनवरी 2025
- आज का राशिफल – 28 जनवरी 2025
Recent Comments
No comments to show.